ब्रेकिंग न्यूज़

PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित

Home / news / ‘जॉब ट्रेंड चलाना है तो चलाएं लेकिन बताएं कि इसके बदले कितनो की...

‘जॉब ट्रेंड चलाना है तो चलाएं लेकिन बताएं कि इसके बदले कितनो की जमीनें लेंगे’ : चिराग पासवान का तेजस्वी पर तीखा तंज

24-May-2024 04:56 PM

By First Bihar

PATNA : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि शाह सिर्फ झूठ बोलने और नफरत फैलाने के लिए बिहार आते हैं। लेकिन बिहार में अब झूठ और नफरत का ट्रेंड नहीं बल्कि सिर्फ जॉब ट्रेंड चलेगा। तेजस्वी के इस बयान पर लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने तीखा तंज किया है। चिराग ने पूछा है कि तेजस्वी यादव लोगों को जॉब देने के बदले और कितने लोगों की जमीन लेंगे।


चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव जॉब ट्रेंड चलाना चाहते हैं तो चलाएं, उन्हें किसने रोक रखा है। लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि लोगों को जॉब देने के बदले कितनी जमीने लेंगे। सिर्फ कहने से ये बातें नहीं होती हैं, जनता को उनके ऊपर विश्वास भी होना चाहिए कि आप लोग जो कुछ कीजिएगा, कैसे जनता को विश्वास दिलाएंगे। जब आपके ऊपर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं, नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले चल रहे हैं और जनता के सामने जब इस तरह के अनेक उदाहरण भी हैं। वहीं दूसरी तरफ केंद्र की सरकार महिलाओं और गरीबों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, तो जनता क्यों आपके ऊपर विश्वास करेगी?


उन्होंने कहा कि यही वजह है कि पिछले चुनावों में जनता ने उनका खाता भी नहीं खुलने दिया था। इसबार तो जो एक सीट थी, वह भी नहीं मिलने जा रही है। पांच चरण के चुनाव के बाद ही हमलोग बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल चुके हैं। सभी को जानकारी होती है कि किसकी तरफ कितना रूझान आ रहा है। पांच चरण के चुनाव में ही हमलोग सवा तीन सौ सीटें निकाल चुके हैं। छठे चरण की वोटिंग के बाद एनडीए और भी मजबूत स्थिति में होगा। सातवां चरण पूरा होते ही हमलोग चार सौ का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।


वहीं आरजेडी द्वारा यह आरोप लगाने पर कि राजभवन से अधिकारियों को फोन किया जा रहा है, चिराग पासवान ने कहा कि अभी तो राजभवन से खेला हो रहा है। चार जून को ईवीएम में भी खेला हो जाएगा। इन लोगों को जब इतनी जानकारी है तो किस आधार पर ये लोग तीन सौ प्लस का दावा कर रहे हैं। या तो यह लोग कहें की खेला हो रहा है या यह स्वीकार कर लें कि इनकी बड़ी हार होने जा रही है। अभी तो इन लोगों का ईवीएम का रोना बाकी ही है। अभी से उसकी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है।