Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त
26-Feb-2022 08:40 PM
JAMUI: लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है. चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार उन्हें कभी भी गोली मरवा दे सकते हैं. बिहार के अपराधियों को सीधे नीतीश कुमार का संरक्षण मिल रहा है. चिराग बोले-नीतीश कुमार मेरे खिलाफ कौन-कौन सी साजिश नहीं रच रहे हैं, ऐसे में ये पता नहीं कि वे कब किसी अपराधी को बोल दें कि जाओ चिराग को गोली मार दो।
चिराग का बड़ा हमला
चिराग पासवान ने कहा कि वे लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ अपनी बातों को निडरता से रख रहे हैं. लोगों को बता रहे हैं कि नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है. अभी की हालत ये है कि नीतीश कुमार बिहार के सारे बड़े अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं. ऐसे में कब वो अपने किसी साथी को बोल दें कि जाओ चिराग पासवान को दो गोली मार दो ये पता नहीं. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार उनके खिलाफ हर षड़यंत्र रच रहे हैं. चिराग बोले- मेरा गुनाह यही है कि मैं नीतीश कुमार की हर विफलता को उजागर कर रहा हूं. नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि गृह मंत्री भी हैं. उनके राज में शेल्टर होम कांड से लेकर हर रोज लूट, मर्डर और बलात्कार जैसी घटनाओं का अंबार लगा है. नीतीश फ्लॉप सीएम हैं.
अभी से ही राष्ट्रपति बन गये हैं नीतीश
जमुई में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद चिराग पासवान ने सीएम की समाज सुधार यात्रा पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समाज सुधारने जमुई आये थे लेकिन उनके जमुई आने के नाम पर जिस तरह से शहर की घेराबंदी कर दी गयी उससे जमुई की जनता को कितनी तकलीफ हुई ये सभी जानते हैं. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार के आगमन पर इतनी घेराबंदी की जा रही है मानो वे अभी से ही राष्ट्रपति बन गए हो. चिराग ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को गरीबों से, पिछड़ों और दलितों से एलर्जी है इसलिए सफेद चादर लगा दी जाती हैं.