ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति

चिराग पासवान फिर चुने गए लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

चिराग पासवान फिर चुने गए लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

25-Aug-2024 03:36 PM

By First Bihar

PATNA: हाजीपुर से लोजपा (रामविलास) के सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक बार फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में चिराग को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।


एक बार फिर से पार्टी की कमान मिलने के बाद चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया है और यह विश्वास दिलाया है कि वह लोजपा (रामविलास) को अपने पिता रामविलास पासवान के सपनों की पार्टी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी के भीतर खींचतान शुरू हो गई थी। 16 जून 2021 को पार्टी के संसदीय दल की बैठक में चिराग पासवान को साइड करते हुए उनके चाचा पशुपति कुमार पारस संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बन गए थे। 


इसके बाद से चाचा भतीजा की राजनीतिक लड़ाई में लोक जनशक्ति पार्टी का बंटवारा हो गया था। चिराग लोजपा(रामविलास) के चीफ बने जबकि पशुपति कुमार पारस राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष बन गए। अब एक बार फिर से रांची में कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है।