सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट
06-Mar-2020 04:23 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: एलजेपी सुप्रीमो को बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट का कारवां समस्तीपुर पहुंचा है। जहां उन्होनें सूबे की वर्तमान सरकार की बखिया उखेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि चिराग पासवान ने यहां तक कह दिया कि हम बिहार सरकार का हिस्सा नहीं है केवल बाहर से समर्थन दे रहे हैं ऐसे में हमारी बात सककार तक नहीं पहुंच रही।
चिराग पासवान ने कहा कि हम एनडीए गठबंधन में जरूर हैं लेकिन बिहार सरकार का हिस्सा नहीं हैं। एलजेपी बिहार सरकार का बाहर से समर्थन कर रही है। हमारा कोई विधायक सरकार में मंत्री नहीं है। अगर हमारे पार्टी का नेता मंत्रीमंडल में शामिल होतो तो हम अपना मैनिफैस्टो उसके जरिए कैबिनेट में रख सकते थे लेकिन ऐसा नहीं कर पा रहें। उन्होनें कहा कि हम बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा के जरिए बिहार के मुद्दों को खोज रहे हैं और उन्हें अपने मैनिफैस्टों में शामिल करेंगे।
एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए में शामिल दलों को चुनाव से पहले ही अपना मेन्युफेस्टो सार्वजनिक कर देना ताकि चुनाव के समय सिर्फ हिन्दू- मुस्लिम और जाति- धर्म के नाम पर लोगों का ध्रुवीकरण न हो।बिहार विधानसभा से एनसीआर और एनपीआर के खिलाफ पारित प्रस्ताव के क्रेडिट नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मिलने की चर्चा पर चिराग पासवान ने कहा कि यह किसी के क्रेडिट लेने या देने जैसी कोई बात नही है।इन दोनों कानून को लेकर लोगो मे जिस तरीके से भ्रम पैदा हो रहा था इस पर यह प्रस्ताव लिए जाने का वे और उनकी पार्टी भी स्वागत करती है।
वहीं चिराग पासवान ने यह माना कि वर्तमान में बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हुई है।जितना विकास होना चाहिए वह नही हो सका है।इसलिए वे अपनी इस यात्रा के ज़रिए लोगो की बातों को सुनने और इसके बाद सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का काम करेंगे।चिराग के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और समस्तीपुर के सांसद प्रिंसराज,सांसद वीणा देवी समेत कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।समस्तीपुर पहुंचने पर चिराग पासवान के इस यात्रा का स्वागत फूल माला,हाथी घोड़े और गाजे बाजे के साथ भव्य तरीके से किया गया।