सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
20-Jun-2024 09:05 AM
By First Bihar
DESK : हाजीपुर के नवनिर्वाचित सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। चिराग पासवान ने जिस दिन से केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली है, तभी से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई जगह चिराग को 'नेशनल क्रश' तक बताया जाने लगा है।
वहीं, अब भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे ने चिराग पासवान की एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इसमें चिराग पासवान दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपत लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, वीडियो क्लिप में निशा दुबे भी नजर आ रही हैं।
निशा दुबे ने चिराग का वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "यार ये बंदा इतना क्यूट क्यों है"। निशा दुबे ने वीडियो में चिराग पासवान को भी टैग किया। इस वीडियो को 4 दिन पहले शेयर किया गया था, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर 29 हजार से ज्यादा लाइक्स भी हैं। वहीं, तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं।
आपको बताते चलें कि राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान एक्टर बनने के लिए बॉलीवुड गए थे। चिराग पासवान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ भी एक फिल्म की थी। हालांकि, यह फिल्म सफल नहीं रही थी। उसके बाद बिहार आकर उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान के साथ राजनीति शुरू की। अब वह हाजीपुर से सांसद हैं और मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं।