अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Oct-2020 08:54 AM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए गठबंधन से अलग हुई एलजेपी ने बीजेपी के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है. लोजपा के तरफ से बीजेपी के खिलाफ पहले उम्मीदवार की घोषणा करते हुए एलजेपी ने रोसड़ा से अपने चिराग पासवान के चचेरे भाई कृष्णराज को टिकट दिया है.
कृष्णराज रोसड़ा से बीजेपी कैंडिडेट वीरेंद्र पासवास के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. अभी तक बीजेपी से मैत्री का संदेश देने वाली पार्टी एलजेपी ने बीजेपी के खिलाफ अपने पहले प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है.
सोमवार को एलजेपी प्रत्याशी कृष्णराज ने रोसड़ा अनुमंडल कार्यालय से नामांकन पत्र ले लिया है. कृष्ण राज 15 अक्टूबर को रोसड़ा विधानसभा के लिए नामांकन करेंगे.पार्टी कार्यकर्ताओं को नामांकन की तैयारियों में जुट जाने के लिए भी पार्टी ने कह दिया है.
बता दें कि रोसड़ा सीट बीजेपी के खाते में आई है और यहां से वीरेंद्र कुमार पासवान को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने यह कहा था कि उनकी पार्टी चुनाव मैदान में बीजेपी प्रत्याशी के सामने अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी, लेकिन अब इन सब चर्चाओं पर विराम लग गया है. एलजेपी के मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि कृष्ण राज 15 अक्टूबर को रोसड़ा विधानसभा से एक बजे नामांकन करेंगे.