ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / चिराग बोले-पलायन को रोकने के लिए नीतीश का हराना जरुरी, JDU को दिया...

चिराग बोले-पलायन को रोकने के लिए नीतीश का हराना जरुरी, JDU को दिया वोट बिहार को कर देगा बर्बाद

05-Nov-2020 09:30 AM

By Ganesh Samrat

PATNA :  लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वो लगातार सीएम पर हमला बोलते हुए उनसे सवाल पूछ रहे हैं. गुरुवार को एक बार फिर चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगली सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभी योजनाओं की जांच की जाएगी.

चिराग पासवान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी की जांच होगी तो मुख्यमंत्री  को जेल जाना पड़ेगा.  चिराग पासवान ने कहा कि शराबबंदी के बाद भी जो राज्य में शराब मिल रही है और उससे जो ब्लैक मनी आ रहा है वो कहां जा रहा है, इसका जवाब सीएम को देना होगा. चिराग पासवान ने कहा कि आज जहां सीएम की सभा है वहां की जनता उनसे सवाल पूछे कि उन्होंने सीमांचल को बाढ़ से बचाने के लिए क्या किया. अगले पांच साल में बाढ़ से रोकने के लिए क्या रोडमैप है. 

जनता जब सीएम से जवाल पूछती है तो वो कहते हैं और फेंको और फेंको कहते हैं.  मैं इस घटना का समर्थन नहीं करता हूं लेकिन लोगों को नाराजगी सीएम को दूर करना चाहिए. चिराग पासवान ने कहा कि हर साल बाढ़ राहते के नाम पर एक बड़ी राशि निकाली जाती है और लूट किया जाता है. अगली सरकार में सभी योजनाओ की जांच होगी.

अनुभव वाले मुख्यमंत्री जी बताये की 5-6 साल में डिग्री क्यों मिलती है.तथाकथित डबल इंजन की सरकार होने के दावे करने वाले मुख्यमंत्री जी केंद्र और राज्य से मिल कर काम क्यों नहीं कर रहे हैं.10 तारीख के बाद नीतीश जी तेजस्वी और लालू के सामने नतमस्तक होंगे.आज आखरी दिन है प्रचार का और युवा वोटर से चिराग ने आग्रह किया कि बिहार से पलायन क रोकने के लिए सीएम नीतीश को हारना जरुरी है. आपका एक वोट भी बिहार को बर्बादी की ओर ले जाएगा.