ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच

Home / news / प्रदेश की कमान मिलने के बाद आज पहली बार पटना आएंगे चिराग, CM...

प्रदेश की कमान मिलने के बाद आज पहली बार पटना आएंगे चिराग, CM नीतीश से शाम में करेंगे मुलाकात

26-Sep-2019 08:54 AM

PATNA : प्रदेश बीजेपी की कमान मिलने के बाद पार्टी के सांसद चिराग पासवान आज पहली बार पटना पहुंचेंगे। उनके पटना आगमन को लेकर एलजेपी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है। एयरपोर्ट पर चिराग पासवान के स्वागत की जबरदस्त तैयारी है।


चिराग पासवान आज शाम दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचने के बाद वह सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के लिए सीएम आवास जाएंगे। एलजेपी का प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी यह पहली मुलाकात होगी। माना जा रहा है कि चिराग पासवान नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात में मौजूदा उपचुनाव को लेकर एनडीए की रणनीति को लेकर भी चर्चा करेंगे।


एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अपने बेटे चिराग पासवान को प्रदेश एलजेपी का प्रभारी अध्यक्ष बनाया है। रामविलास के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे लेकिन उन्हें दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद चिराग को यह जिम्मेदारी मिली है।