Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
10-May-2024 12:17 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को लोकसभा चुनाव में सीट नहीं मिलने के बाद पशुपति कुमार पारस कुछ समय के लिए नाराज हो गए थे और उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा भी दे दिया था। हालांकि, बाद में उन्हें लगा कि एनडीए के साथ रहने में ही फायदा है। लिहाजा अब वह एनडीए के साथ हैं और सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने अब खुलकर कहा है कि वह चिराग पासवान के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे। चिराग उनका भतीजा है।
दरअसल, पशुपति कुमार पारस एक बार फिर से खुलकर एनडीए (NDA) के साथ आ गए हैं। पशुपति कुमार पारस ने कहा कि वह शुरू से ही एनडीए के साथ रहे हैं और हमेशा रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि हाजीपुर लोकसभा सीट पर चिराग पासवान को मेरी जरूरत महसूस हुई तो मैं हाजीपुर जरूर जाऊंगा।
इसके अलावा पशुपति पारस ने कहा कि चिराग मेरा भतीजा है। उन्हें यदि मुझसे किसी बात को लेकर कोई नाराजगी है भी तो हमें मिल-बैठकर बात करनी चाहिए। हमसभी लोग एनडीए का हिस्सा हैं और जहां भी मेरी जरूरत महसूस होगी, मैं जरुर जाऊंगा। हाजीपुर में भी यदि चिराग पासवान मुझे बुलाते हैं तो हम उनके साथ खड़े रहेंगे। नरेंद्र मोदी देश के सर्वमान्य नेता हैं और हम उनके साथ हैं। हम जहां रहते हैं, पूरी निष्ठा के साथ रहते हैं।
उधर, पशुपति कुमार पारस से जब सवाल पूछा गया कि चिराग के नामांकन में आप नजर नहीं आए तो उन्होंने कहा कि वहां मेरी जरूरत नहीं थी। जहां भी अधिक जरूरत होगी जरूर रहूंगा। बिहार के सभी 40 के 40 उम्मीदवारों को मेरा समर्थन है। इसमें हाजीपुर भी आता है। अगर हाजीपुर में ज़रूरत पड़ी तो वह चिराग के लिए प्रचार करने जाएंगे और कैंडिडेट के साथ घूमेंगे।