ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / news / टिकट बंटवारे पर चिराग की सफाई, बताया क्यों दिया नए चेहरों को मौका;...

टिकट बंटवारे पर चिराग की सफाई, बताया क्यों दिया नए चेहरों को मौका; जीजा को उम्मीदवार बनाने पर कही ये बात

31-Mar-2024 07:11 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान रविवार की शाम पटना पहुंचे। चिराग ने टिकट बंटवारे में उनके ऊपर लग रहे आरोपों पर अपनी सफाई दी है और बताया है कि आखिर क्यों उनकी पार्टी ने नए चेहरों को मौका दिया है। इस दौरान उन्होंने जीजा को टिकट देने पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया।


चिराग ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को गठबंधन में मात्र पांच सीटें मिली हैं और पांच सीटों में संभव नहीं है कि सभी को संतुष्ट किया जाए। पार्टी ने काफी सोंच विचार और तमाम तरह की चीजों, फीडबैक के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। टिकट इतनी आसानी से मिलना होता तो शायद बहुत पहले ही इसकी घोषणा हो गई होती। तमाम तरह के सर्वे को देखने समझने और विचार करने में टिकट बंटवारे में देरी हुई। महज पांच सीटों पर 50 और 500 लोगों को संतुष्ट करना संभव नहीं है।


उन्होंने कहा कि जिन लोगों को टिकट नहीं मिला उनकी नाराजगी को भी सम्मान देता हूं। उनकी नाराजगी स्वभाविक है। हर किसी को पार्टी से उम्मीदें और अपेक्षाएं होती हैं और यह सवाल हर बार चुनाव में बरकरार रहता है। ऐसी स्थिति सिर्फ लोजपा (रामविलास) में ही नहीं सभी पार्टियों में यही हाल है। पार्टी ने जो फैसला लिया है उसमें दो चीजों पर प्रमुखता से ध्यान दिया है। टिकट बंटवारे में युवाओं को महत्व दिया गया है। युवा खुद में एक जाति हैं, महिलाएं भी एक जाति हैं।


लोजपा(रा.) प्रमुख ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में युवाओं को भागीदारी हुई है। पांच में से दो सीटें महिलाओं को दी गई हैं। मैं खुद अपने सोशल मीडिया पर युवा बिहारी लिखता हूं। मुखे खुशी है कि यह टीम युवाओं की है और यंग सोंच वाली है। अगर मेरे जीजा जी की बात आती है तो उनकी सारी काबिलियत को समा दिया जाता है सिर्फ यह कहकर कि वो मेरे जीजा हैं लेकिन उस व्यक्ति को देखिए। वे विदेश से पढ़कर आए हैं, लंदन से एनबीए किया है, सफल बिजनेशमैन रहे हैं और वे एक राजनीतिक पृष्टभूमि से आते हैं।


चिराग ने कहा कि जिन भी लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है सब पढ़े लिखे और युवा चेहरे हैं। ये जब चुनकर संसद में जाएंगे तो बिहार की छवि देश और दुनिया के सामने बनेगी। बिहार की छवि बदलने के लिए ऐसे पढ़े लिखे युवाओं का सामने आना जरूरी है। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने कहा था कि धोखा देने वाले लोगों को टिकट नहीं देंगे तो वीणा देवी को कैसे टिकट दिया गया, इसपर चिराग ने कहा कि मैं इस बात को मानता हूं कि मैनें कहा था कि जिन्होंने धोखा दिया है उन्हें टिकट नहीं दूंगा लेकिन वीणा देवी उन लोगों में शामिल नहीं हैं।