ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / चिराग ने नीतीश पर फिर कसा तंज, बोले.. बिहार में प्रशासनिक सुस्ती से...

चिराग ने नीतीश पर फिर कसा तंज, बोले.. बिहार में प्रशासनिक सुस्ती से BJP नेताओं पर हुआ हमला

22-Jun-2022 12:20 PM

PATNA: लोजपा(रामविलास) नेता चिराग पासवान ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। चिराग पासवान ने बिहार में पिछले दिनों अग्निपथ योजना को लेकर बीजेपी नेताओं पर हुए हमले के लिए सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया है। चिराग ने कहा है कि बिहार में सरकार और प्रशासन की सुस्ती के कारण ही बीजेपी नेताओं पर हमले हुए और पूरा बिहार तीन दिनों तक जलता रहा।


चिराग पासवान ने कहा कि पूरा मामला जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के मुताबिक कानून व्यवस्था किसी भी राज्य का विषय होता है। अगर किसी राज्य में किसी तरीके की हिंसा, उपद्रव या अराजक स्थिति होती है तो उसे रोकने की पूरी जिम्मेवारी राज्य सरकार की होती है। बीजेपी के नेताओं या भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों पर हमले हो रहे हैं तो इसके लिए पूरी जिम्मेवारी सरकार की है। उन्होंने राज्य के खुफिया तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर वह कौन सा कारण था कि बिहार तीन-चार दिनों तक जलता रहा है और सरकार को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।


वहीं दूसरी तरफ चिराग पासवान ने अग्निपथ योजना को लेकर बीजेपी नेताओं की तरफ से युवाओं के लिए आए विवादित बयान पर भी जमकर हमला बोला। चिराग ने बीजेपी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो युवा देश के लिए अपने जान की बाजी लगाना चाहता है उसे आप अपने कार्यालयों में गार्ड की नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि क्या इसी दिन के लिए देश के युवा दिन रात एक कर सेना में जाने की तैयारी करते हैं। तीन साल से युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है और सरकार युवाओं की भावना को समझ नहीं पा रही है। चिराग ने कहा कि कहीं न कही युवाओं की भावना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से युवाओं की मांगों पर विचार अपने की अपील की।