सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
22-Jun-2022 07:57 AM
PATNA : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। बीजेपी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन चिराग पासवान ने कर दिया है। चिराग पासवान के पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं था, फर्स्ट बिहार में यह बात पहले ही बता दी थी और अब चिराग पासवान ने इस बात का ऐलान खुद ट्वीट करते हुए कर दिया है। हालांकि चिराग पासवान ने आज सुबह 11 बजे प्रेस वार्ता बुलाई है लेकिन वह कुछ घंटे का इंतजार भी नहीं कर सके और आखिरकार ट्वीट करते हुए ही द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर दिया है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. NDA के द्वारा श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना हमारे लिए गर्व की बात है। देश में ऐसा पहली बार होगा जब एक आदिवासी समाज से आने वाली बेटी देश के सर्वोच्च पद का दायित्व ग्रहण करेगी। लोजपा (रामविलास) भाजपा के इस फैसले का पूर्ण रुप से समर्थन करती है। चिराग ने आगे लिखा है.. आदिवासी समाज से आने के बावजूद भी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने आज जो मुकाम हासिल किया है यह उनकी काबिलियत एवं संघर्ष का ही परिणाम है। समाज के वंचित वर्ग से देश के सर्वोच्च पद की दावेदारी...करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणादायक है।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने जब द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की लगभग उसी वक्त राजनाथ सिंह ने चिराग पासवान को किया था। चिराग पासवान उन्होंने इस बात का भरोसा दिया था कि प्रधानमंत्री मोदी हर समय उनके साथ खड़े हैं, इसके बाद चिराग भी बीजेपी से नजदीकियों को लेकर बेचैन हो गए थे। वैसे भी चिराग पासवान के पास कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने आनन-फानन में अपनी पार्टी के प्रमुख नेताओं को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद यह तय हुआ कि आज सुबह 11 बजे चिराग प्रेस वार्ता कर अधिकारी ऐलान करेंगे लेकिन बीजेपी को समर्थन देने के लिए और व्याकुल चिराग पासवान चंद घंटों का इंतजार भी नहीं कर पाए और आखिरकार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर दिया।