ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / चिराग ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया एलान, बोले.. BJP मुझे...

चिराग ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया एलान, बोले.. BJP मुझे आज भी NDA का अंग मानती है लेकिन हम अकेले चल रहे

22-Jun-2022 11:36 AM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आखिरकार आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर द्रोपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान कर दिया. चिराग पासवान ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा की है. चिराग ने यह भी कहा है कि राजनाथ सिंह ने मुझे फोन किया था और बीजेपी आज भी यह कह रही है कि वह मुझे एनडीए का हिस्सा मानती है, लेकिन चिराग पासवान ने कहा कि हमारी पार्टी आज अकेले चलो की नीति पर आगे बढ़ रही है. साल 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं और आगे सही समय पर गठबंधन को लेकर फैसला लेंगे.


चिराग पासवान ने कहा कि हमने बीजेपी की वजह से द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का फैसला नहीं किया बल्कि आदिवासी समाज से आने वाली एक महिला द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है, जिनका व्यक्तित्व बेहद खास है. पासवान ने कहा कि हम शुरू से समाज के दलित पिछड़े और आदिवासी तबके की लड़ाई लड़ते रहे हैं और रामविलास पासवान के मूल्यों पर चलते हुए आगे भी इसी तरह का फैसला करते रहेंगे.


आपको बता दें कि NDA की तरफ से मंगलवार को राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के नाम का एलान किया गया था. इसके बाद से लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की भी चर्चा तेज़ थी. दरअसल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिराग से फ़ोन पर बातचीत की थी. इसको लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही थी. अब चिराग पासवान ने खुद जानकारी दी है कि राजनाथ सिंह के फ़ोन कॉल की वजह क्या थी.