बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल
27-Apr-2021 01:06 PM
PATNA : कोरोना महामारी से जूझते बिहार को बचाने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। चिराग ने अपने लोकसभा क्षेत्र जमुई के हॉस्पिटल में वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की बाबत मुख्यमंत्री को ध्यान दिलाया है। चिराग पासवान ने कहा है कि जमुई जिला अस्पताल में कुल 4 वेंटिलेटर मौजूद हैं लेकिन उसे ऑपरेट करने के लिए एक भी टेक्नीशियन नहीं है।
चिराग पासवान ने कहा कि कोरोना वायरस के दौरान जमुई के लोगों को इलाज में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी दिशा की बैठक में पहले भी दी जा चुकी है। इस विषय पर स्थानीय विधायक सुरेश सिंह ने भी प्रशासन को अवगत कराया है परंतु खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि कोई ठोस पहल नहीं हुई।
चिराग पासवान ने कहा है कि जमुई जिला अस्पताल में जल्द से जल्द वेंटिलेटर की सुविधा शुरू कराई जाए वहां टेक्नीशियन की बहाली की जाए ताकि महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों को राहत मिल सके। आपको बता दें कि चिराग पासवान इसके पहले भी कई मसलों पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखते रहें लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के बीच पहली बार चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को कोई पत्र लिखा है।