ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर

लोजपा (रामविलास) के सांसदों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, X पर तस्वीरें साझा कर बोले- चिराग ने खुद को योग्य साबित किया

लोजपा (रामविलास) के सांसदों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, X पर तस्वीरें साझा कर बोले- चिराग ने खुद को योग्य साबित किया

28-Jun-2024 06:19 PM

By First Bihar

DELHI: जेडीयू सांसदों से मुलाकात के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोजपा (रामविलास) के पांचों सांसदों से मुलाकात की है। हाजीपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को अपने सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे थे। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरे साझा करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि उन्होंने खुद को योग्य साबित किया और अपने पिता के सपनों को पूरा कर रहे हैं।


दरअसल, संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गठबंधन के सभी सांसदों से बारी-बारी से मुलाकात कर रहे हैं। पिछले दिन प्रधानमंत्री ने बुधवार को टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू के सभी 16 सांसदों से मुलाकात की थी और इसके बाद उन्होंने एक्स पर मुलाकात की तस्वीरों को साझा कर चंद्रबाबू नायडू की तारिफ की थी। इसके बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जेडीयू के सभी 12 सांसदों से मुलाकात की थी और इसकी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया एक्स पर साझा कर सीएम नीतीश की सराहना की थी।


शुक्रवार को पीएम मोदी ने लोजपा (रामविलास) के सभी पांच सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान हाजीपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के अलावा उनके जीजा जमुई सांसद अरुण भारती, वैशाली सांसद वीणा देवी, खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा और लोकसभा में सबसे कम उम्र की सांसद शांभवी चौधरी से प्रधानमंत्री ने मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की खूबसूरत तस्वीरों को एक्स पर शेयर किया है।


पीएम मोदी ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ‘रामविलास पासवान जी मेरे बहुच प्रिय मित्र थे, जिनकी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि मुझे बहुत याद आती है। मुझे खुशी है कि चिराग पासवान ने खुद को योग्य साबित किया है और रामविलास जी के सपनों को पूरा कर रहे हैं। हमारी पार्टियां सार्वजनिक सेवा के लिए मजबूती से एक साथ हैं’।