ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / news / चिराग को जीजा पर ही भरोसा: अरूण भारती को सौंपी पार्टी में अहम...

चिराग को जीजा पर ही भरोसा: अरूण भारती को सौंपी पार्टी में अहम जिम्मेवारी

29-Aug-2024 08:07 PM

By First Bihar

PATNA: लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान एक बार फिर अपनी पार्टी के टूटने की खबरों से परेशान नजर आ रहे हैं. चर्चा ये हो रही है कि उनकी पार्टी के तीन सांसद टूट सकते हैं. ऐसे में शायद अपने जीजा और जमुई से सांसद अरूण भारती पर ही उनका भरोसा बढ़ गया है. चिराग ने अपने जीजा को पार्टी में अहम जिम्मेवारी सौंपी है.


जीजा को बनाया दो राज्यों का प्रभारी

दरअसल चिराग पासवान अपनी पार्टी लोजपा(रामविलास) का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं. ये अलग बात है कि बिहार में ही उनकी पार्टी भगवान भरोसे चल रही है. लेकिन चिराग पासवान अपनी पार्टी का विस्तार झारखंड औऱ उत्तर प्रदेश में करना चाहते हैं. लिहाजा उत्तर प्रदेश और झारखंड में पार्टी के प्रभारी की घोषणा की गयी है.


चिराग पासवान की पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ने आज इस संबंध में पत्र जारी किया है. पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश और झारखंड में पार्टी के संगठन प्रभारी की नियुक्ति की जा रही है. चिराग पासवान के जीजा और जमुई से सांसद अरूण भारती को दोनों राज्यों का प्रभारी बनाया गया है. 


दिलचस्प बात ये है कि चिराग के जीजा अरूण भारती का संगठन में कोई तजुर्बा नहीं रहा है. पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें जमुई से उम्मीदवार बनाया गया और वे चुनाव जीत गये. उनके चुनाव का सारा प्रबंधन भी चिराग पासवान को खुद देखना पड़ा था. लेकिन अब अरूण भारती को झारखंड के साथ साथ उत्तर प्रदेश में लोजपा रामविलास को मजबूत करने की जिम्मेवारी दी गयी है. झारखंड में दो महीने बाद चुनाव होने हैं और चिराग पासवान कह रहे हैं कि 28 सीटों पर उनकी पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है.


दो सांसदों को सह प्रभारी बनाया

चिराग पासवान ने अपने जीजा को दो राज्यों का प्रभारी बनाने के साथ ही पार्टी के दो सांसदों को सह प्रभारी बनाया है. समस्तीपुर से सांसद शांभवी चौधरी को उत्तर प्रदेश में पार्टी का सह प्रभारी बनाया गया है. वहीं, खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा को झारखंड में पार्टी का सह प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ ही लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह को भी झारखंड में पार्टी का सह प्रभारी बनाया गया है.