सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
04-Jul-2021 12:18 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने आज चिराग की आशीर्वाद यात्रा को लेकर तैयारियों के बारे में पूरी जानकारी मीडिया से साझा की है.
चिराग पासवान अपने पिता और एलजेपी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर 5 जुलाई को आशीर्वाद यात्रा शुरू करने वाले हैं. चिराग की यात्रा रामविलास पासवान की कर्मभूमि हाजीपुर से शुरू होगी. दूसरी तरफ पारस गुट भी 5 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती पटना में मना रहा है. जगह-जगह पोस्टर बैनर लगाये गए हैं.
हालांकि रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर लगाये गए पोस्टर बैनर में चाचा-भतीजे के बीच की लड़ाई को साफ़-तौर पर देखा जा सकता है. वैशाली के हाजीपुर में चिराग गुट और पारस गुट के बीच पोस्टर वॉर शुरू है. पूरे शहर में जगह-जगह दोनों गुटों के समर्थक अपने अपने नेता के समर्थन में पोस्टर लगाए हैं. चिराग गुट के पोस्टर में चाचा गायब हैं तो पारस गुट के पोस्टर में भतीजा नहीं दिख रहे हैं.