ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / news / चिराग के सांसद को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, नशे...

चिराग के सांसद को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, नशे की हालत में नोएडा से किया था फोन

04-Sep-2024 04:53 PM

By First Bihar

PATNA: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास से खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा को उनके मोबाइल पर फोन करके जान से मारने की धमकी दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 


बता दें कि राजेश वर्मा के प्राइवेट सेक्रेटरी विकास ने 28 अगस्त को थाने में केस दर्ज कराया था। विकास ने शिकायत में कहा था कि 13 अगस्त को सांसद राजेश वर्मा को फोन पर किसी व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी थी। साइबर थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।


खगड़िया के साइबर थाने की पुलिस और डीआईयू ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले बिट्टू कुमार को नोएडा से गिरफ्तार किया और उस मोबाइल को भी जब्त किया जिससे धमकी दी गयी थी। आरोपी बिट्टू की पहचान खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के मुजौना गांव निवासी के रूप में हुई है। जब पुलिस ने बिट्टू से पूछताछ की तब उसने बताया कि वो नोएडा में था और नशे की हालत में उसने फोन किया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।