बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
14-Jun-2021 08:38 AM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट को लेकर आई बड़ी खबर के बीच इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आ रहा है. 5 सांसदों ने जिस तरह चिराग पासवान के खिलाफ बगावत की अब उसकी पुष्टि खुद चिराग के चाचा और एलजेपी सांसद पशुपति पारस ने कर दी है.
पारस ने कहा है कि जेडीयू के खिलाफ जिस तरह चिराग पासवान जहर उगल रहे थे, उसको लेकर सांसदों में नाराजगी थी. चिराग पासवान की वजह से पार्टी को नुकसान पहुंचा और विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. ऐसे में अब सभी सांसदों ने मिलकर चिराग पासवान को ही पार्टी से बाहर करने का फैसला किया है.
पशुपति पारस के नेतृत्व में लोजपा के पांच सांसदों की बैठक हुई जिसमें उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है. अब लोजपा के छह में से पांच सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सदन में अलग गुट के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया है. इन पांचों सांसदों का नेतृत्व रामविलास पासवान के छोटे भाई और हाजीपुर के सांसद पशुपति नाथ पारस कर रहे हैं. थोड़ी ही देर बाद चुनाव आयोग के सामने भी इस बात को रख दिया जाएगा.