PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
30-Jan-2023 09:46 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीछले साल अगस्त के महीने में बीजेपी से अपना नाता तोड़ राजद के साथ मिलकर सरकार बना लिया। जिसके बाद इसको लेकर बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टियों द्वारा इसे नीतीश कुमार द्वारा जनादेश का अपमान बताकर हमला किया जा रहा है। वहीं, भाजपा के तरफ से अब यह साफ़ कर दिया गया है कि वो लोग अब किसी भी सूरत में नीतीश कुमार के साथ नहीं जाएंगे। इस बीच अब इस पुरे मामले को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने भाजपा के इस फैसले को काफी सराहा है।
चिराग ने कहा कि जब 2020 के चुनाव परिणाम के बाद एनडीए की सरकार बनी थी तभी से मैं यह कहता आ रहा था कि, नीतीश कुमार अपना पाला बदल लेंगे और दुसरे के साथ चले जाएंगे। इनकी लालसा अब पीएम बनने की है। लेकिन, उस दौरान मेरी बातों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज यह बातें सबके सामने है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि, बिहार की वर्तमान सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। राज्य में वापस से चुनाव होना तय है। अब इस सरकार में दूरी साफ तौर पर नज़र आने लगी है। इस तरह से महागठबंधन में शामिल दो बड़े दलों की नेता एक दुसरे पर आरोप- प्रत्यारोप करने लगे हैं, इससे साफ़ है कि यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकेगी।
चिराग ने कहा कि, बिहार की जनता ने नीतिश कुमार के साथ भाजपा को जनादेश दिया था, लेकिन नीतीश कुमार ने उसका अपमान कर किसी और के साथ सरकार बना ली।लेकिन, अब बिहार की जनता ने तय कर लिया है उनको कुर्सी से हटाना है और यह बेहद जल्द होने वाला है।
वहीं, अलावा भाजपा के तरफ से प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में नीतीश कुमार को लेकर जो निर्णय लिया उसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए चिराग ने कहा कि, यह भाजपा का बिल्कुल सही फैसला है। यह फैसला भाजपा और इससे पहले ही ले लेना चाहिए था, लेकिन देर आए और दुरुस्त आए। इसके अलावा खुद के चाचा के साथ जाने के सवाल पर चिराग ने चुप्पी साध ली।