Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
29-May-2024 11:34 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। सुबह 9:00 बजे ही तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच जा रहा है। ऐसे लोगों का घर से निकलना मुहाल हो रखा है। इस बीच शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के तरफ से दोपहर 1:30 तक सरकारी स्कूल चलाने का आदेश जारी किया गया इसके बाद देखा जा रहा है कि राज्यों में कई जगहों पर गर्मी की वजह से स्कूली बच्चे बेहोश हो रहे हैं। ऐसे में अब इस पूरे मामले में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने प्रतिक्रिया दि है।
चिराग पासवान ने कहा कि, यह गंभीर विषय है और इसको गंभीरता से लेना चाहिए। यदि कहीं पर भी लापरवाही है तो इस बात को बिहार सरकार सुनिश्चित करें कि ऐसी घटना वापस से ना हो। जिस तरीके से गर्मी बढ़ रही है वैसे में स्वाभाविक है कि बच्चों के लिए माकूल व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसे में छुट्टी घोषणा करनी पड़े तो वह भी करें। इतना ही नहीं जो अधिकारी इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं उसे अधिकारी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
इसके अलाबा चिराग ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि भगवान ने और इस देश के 140 करोड़ जनता जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दिया है इस आशीर्वाद का दिन है कि आज उन्होंने देश की जनता को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। लेकिन यह बात कांग्रेस वाले या फिर विपक्षी गठबंधन वाले नहीं समझ पाएंगे।
चिराग ने कहा कि जो लोग गरीबी हटाने का नारा तो लगते थे लेकिन गरीबी हटाना तो दूर उल्टा गरीबों को हटाने के लिए लोगों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया। ऐसे में आज हमारे प्रधानमंत्री का साथ यदि हर कोई दे रहा है तो फिर इसमें उनका समस्या हो रही है क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री हर एक तबके के लोगों के लिए काम कर रहे हैं। जब हमारे प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए इतना काम किया है तो फिर मुझे विश्वास है कि जनता हमेशा हमारे साथ है। लेकिन यह बात वह लोग नहीं समझ पाएंगे जिन्होंने हमें साथ देश की जनता को लूटने का काम किया है।
उधर, चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के बीच लंच पार्टी पर लेकर कहा कि 4 तारीख अब अधिक दूर नहीं है 4 तारीख को मालूम चल जाएगा कि किसकी सरकार बन रही है। एनडीए 4 तारीख को बिहार की 40 की 40 सीट और देश भर में 400 सीट जीत रही है। लेकिन जो लोग झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं वह लोग मीत पार्टी और मटन पार्टी में करेंगे क्योंकि उनके पास कोई और काम बचेगा ही नहीं।