बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
14-Nov-2024 06:37 PM
By First Bihar
DESK: चिल्ड्रन डे 2024 पर बॉलीवुड में भी जश्न का माहौल है। सेलेब्रिटीज अपने बच्चों के साथ इस खास दिन को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रॉ कर रहे हैं। इसी मोके पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चों वामिका और अकाय के लिए खास नूडल्स की डिश बनाकर सभी का दिल जीत लिया।
चिल्ड्रन डे के इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत स्टोरी शेयर की है जो, उनके फैंस के बीच खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट में अनुष्का ने नूडल्स की तस्वीर शेयर की जिसे उन्होंने प्यार से बच्चों के लिए तैयार किया था। साथ ही में उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरी पे पोस्ट कर लिखा, “चिल्ड्रेंस डे मेनू- स्माइल, खिलखिलाहट और बाजरे के नूडल्स”।
दरअसल, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बच्चों और पति विराट कोहली के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को भी बहुत पसंद आता है। इससे पहले भी अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका की एक पेंटिंग की तस्वीर साझा की थी, जिससे उनके फैंस को बच्चों के साथ उनके प्यारे रिश्ते की झलक मिली थी।
हाल ही में, विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का ने विराट और बच्चों के साथ एक फोटो शेयर की थी। अनुष्का ने अपने बच्चों के चेहरे को इमोजी से ढककर उनकी प्राइवेसी का ध्यान भी रखा। अनुष्का ने इस साल फरवरी में अपने बेटे अकाय को जन्म दिया था। फिलहाल वह अपने पति विराट और दोनों बच्चों के साथ लंदन में रह रही हैं।