ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / लापता मां की तलाश में दर-दर भटक रहे बच्चे, नाना ने लगाई एसपी...

लापता मां की तलाश में दर-दर भटक रहे बच्चे, नाना ने लगाई एसपी से गुहार, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

27-Jun-2019 06:18 PM

By 7

BEGUSARAI : एक बेबस और लाचार पिता दो मासूम बच्चों को लेकर अपनी लापता बेटी की खोज में पिछले 7 दिनों से थाने का चक्कर काट रहा है. घटना बेगूसराय जिले के बलिया थाना इलाके के सदानंदपुर गांव की है. जहां पिछले एक हफ्ते से विवाहिता लापता है. पुलिस से शिकायत करने के बावजूद भी अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. पीड़ित माता-पिता ने एसपी से गुहार लगाई है. बेटी की खोज में पीड़ित माता-पिता दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. लापता लड़की को लेकर पिता का कहना है कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया है. उनका कहना है कि बांझपन का आरोप लगाकर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे. दरअसल रंजना देवी की शादी सुरेश ताँती से हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक उसका कोई बच्चा नहीं था. पति उसके साथ मारपीट करता था. यहां तक कि उनलोगों ने खाना पीना तक देना बंद कर दिया था. हालांकि अब उसके दो बच्चे हैं जो अपनी मां की तलाश में ठोकरें खा रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों की ओर से इनदिनों लगातार पैसे की मांग की जा रही थी. वे लोग पैसे को लेकर ही उनकी बेटी की हत्या कर दी है. बलिया थाने को मामले की जानकारी देने के बाद भी पुलिस कोताही बरत रही है. अंत मन उनलोगों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट