ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / मुख्य सचिव ने BPSC अभ्यर्थियों से की शांति बनाए रखने की अपील,...

मुख्य सचिव ने BPSC अभ्यर्थियों से की शांति बनाए रखने की अपील, दिया यह आश्वासन

30-Dec-2024 04:54 PM

By First Bihar

PATNA: अपनी मांगों को लेकर 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थियों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य सचिव से मुलाकात की और अपनी बातें रखी। छात्रों से मिलने के बाद मुख्य सचिव कार्यालय से रिलीज जारी किया गया।


यह बताया गया कि छात्रों ने पूरी प्रारम्भिक परीक्षा को रद्द करने, परीक्षा में बरती गई अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच कराने, अभ्यर्थियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने, छात्र-छात्राओं पर अत्यधिक बल प्रयोग करने में संलिप्त कर्मियों पर कार्रवाई करने और दिवंगत सोनू कुमार के परिवार को मुआवजे देने की मांग की है। 


मांग-पत्र समर्पित करने के क्रम में बापू परीक्षा केन्द्र के अलावा कुछ अन्य परीक्षा केन्द्रों के संबंध में मुद्दे समर्पित किए हैं।सभी बिन्दुओं पर गहराई से चर्चा करने के उपरान्त प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया है कि उनके द्वारा समर्पित मांग-पत्र पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। परीक्षार्थियों को यह भी सुझाव दिया गया है कि वे शांति बनाए रखें।