ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन

Home / news / चिकन-अंडा खाते हैं तो हो जाइये सावधान, दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी,...

चिकन-अंडा खाते हैं तो हो जाइये सावधान, दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जानिए जरूरी बातें

13-Jan-2021 05:23 PM

DESK :  पिछले साल पूरे देश में कोरोना महामारी ने दस्तक दी, जिसके बाद बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने पुरे देश में लॉकडाउन लगा दिया. हालाँकि कड़ी मेहनत के बाद भारत ने कोरोना वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल की और खबरों के अनुसार 16 जनवरी से इसके टीकाकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. कोरोना कि वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद भी कोरोना का खतरा टला नहीं है और अब इसी बीच देश में एक नई बीमारी ने दस्तक दी जिसका नाम बर्ड फ्लू है. अब दिन प्रतिदिन देश में बर्ड फ्लू का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है. देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आये जिसके बाद केंद्र सरकार अलर्ट पर हैं. 


बर्ड फ्लू को लेकर सरकार कई अहम फैसले ले रही तो वही अब दिल्ली सरकार ने भी एक अहम कदम उठाया है. दरअसल पक्षियों की मौत के मामले के बाद दिल्ली सरकार ने अंडा और पोलट्री प्रोड्क्टस खाने को लेकर एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में कहा गया है कि अंडा पूरी तरह पका हुआ ही खाएं. पॉल्ट्री प्रोडक्ट्स 70 डिग्री सेल्सियस पर आधे घंटे तक पका हुआ तभी खाने में इस्तेमाल करें.


एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि आधा पका हुआ चिकन या पक्षी का मीट नहीं खाएं. आधा तला हुआ अंडे का सेवन भी नहीं करने की सलाह दी गई है. इसके अलावा बर्ड फ्लू को देखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने भी अगले नोटिस तक पॉल्ट्री या प्रसंस्कृत ‘चिकन’ की बिक्री, भंडारण पर रोक लगा दी है. नगर निगम ने अपने आदेश में कहा कि ग्राहकों को अंडा या कुक्कुट पक्षी आधारित मांस परोसने पर रेस्तराओं, होटलों के मालिकों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.


बता दें कि देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एवियन इंफ्लुएंजा यानी की बर्ड फ्लू के मामले आए हैं जिसमे दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात शामिल है.