CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे
05-Dec-2022 05:43 PM
PATNA: वैशाली सोना लूटकांड मामले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वैशाली के महुआ में दो करोड़ का सोना और 30 लाख की चांदी लूटने वाले गिरोह के सरगना को बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। खुफिया सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ और पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ के पुलगांव में छापेमारी कर लूटकांज के मास्टरमाइंड को धर दबोचा।
वैशाली के महनार में बड़े लूटकांड को अंजाम देने बाद गिरोह का सरगना राकेश सहनी छत्तीसगढ़ भाग गया था और वहां अपनी पहचान छिपाकर पिछले कई महीनों से नौकरी कर रहा था। लूट की इस वारदात में राकेश सहनी के साथ उसका भाई राजेश सहनी भी शामिल था। जिसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। खुफिया विभाग द्वारा बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस को राकेश सहनी की जानकारी दी गई थी।
जिसके बाद एसटीएफ और वैशाली पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ के पुलगांव पहुंची और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि सरगना राकेश सहनी ने अपने गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों के साथ बीते जून के महीने में महुआ के कृष्णा ज्वेलर्स में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश 2 करोड़ का 5 किलोग्राम सोना, 50 लाख की 100 किलो चांदी और 2 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। इस बड़ी लूट के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था।