बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
13-Feb-2022 02:50 PM
RANCHI : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए झारखंड के लाल शांति भूषण तिर्की को रांची में अंतिम विदाई दी गई. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद के ढाई साल की बेटी को काफ़ी देर तक अपने गोदी में बैठाये रखा. हेमंत सोरेन से कहा कि वो हमेशा परिवार के साथ हैं. रविवार को जैसे ही असिस्टेंट कमांडेंट का पार्थिव शरीर जैसे ही रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा कि राज्यपाल और सीएम उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए रवाना हो गए.
एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ के अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि देने के बाद उन्हे सीआरपीएफ 133 बटालियन ले जाया गया. वहां शहीद की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें अन्य पदाधिकारियों के साथ साथ राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे.
इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन काफी भावुक दिखे. सीएम ने वहां मौजूद परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर ढाढस बंधाया. उन्होने परिवार के एक बच्चे को गोद में उठा लिया तो सबकी निगाहें उनपर टिक गयीं और परिजन रोने लगे. सीएम ने परिवार को सांत्वना दी और कहा कि वह हमेशा परिवार के साथ हैं.
