ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

छात्रा से अश्लील बात करता था शिक्षक, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर धुना, पुलिस ने बचाई जान

23-Jan-2022 03:42 PM

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक कलयुगी शिक्षक ने गुरु और शिष्या के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। घटना कांटी प्रखंड की है जहां एक शिक्षक द्वारा अपनी छात्रा के साथ अश्लील बातचीत करने का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक का छात्रा के साथ अश्लील बातचीत करने का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। 


शनिवार को जैसे ही इस बात की जानकारी ग्रामीणों को मिली उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले तो आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी और फिर उसे बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को ग्रामीणों के चंगूल से छुड़ाया और उसे थाने ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक ने फोन पर पहले तो प्रैक्टिकल की कॉपी जमा करने बात कही और फिर छात्रा से अश्लील बातें करने लगा। जिसके बाद गुस्से में आकर छात्रा ने आरोपी शिक्षक का फोन कट कर दिया।


ऑडियो के वायरल होने के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और स्कूल का घेरवा कर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों द्वारा जमकर धुनाई किए जाने के बाद आरोपी शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार की और फिर इस तरह की गलती नहीं करने की दुहाई देने लगा। इधर जैसे ही इस बात की सूचना सामाजिक संगठनों को मिली, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गये और आरोपी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। 


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद उसे अपने साथ ले गई। पुलिस की मानें तो आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है और परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर उसके खिलाफ विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।