Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
10-May-2022 08:12 AM
VAISHALI: छात्रा के साथ अश्लीलता करना एक टीचर को उस वक्त भारी पड़ गया, जब ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र की खिलवत पंचायत के मध्य विद्यालय की है, जहां एक शिक्षक सातंवी क्लास की एक छात्रा के साथ अश्लीलता की। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली, वे सोमवार की सुबह स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इसके बाद आरोपित शिक्षक को पहले बांध लिया और उसकी खूब पिटाई की। इतना ही नहीं, गुस्साए लोगों ने शिक्षक की बाइक भी तोड़ दी।
बता दें, वैशाली में एक टीचर पर छात्रा के साथ छेड़खानी और जोर-जबरदस्ती करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद छात्रा के घर वाले और ग्रामीण गुस्से में स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन लोग पुलिस पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोट लग गई। पुलिस की गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपित शिक्षक मो इबरार अली को भीड़ से बचाकर अपने कब्जे में लिया। शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
बीते शनिवार को स्कूल में विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक बुलाई गई थी। इसके बाद शिक्षक मो इबरार अली ने सातवीं क्लास की एक छात्रा के साथ ज़ोर जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। हालांकि छात्रा वहां से बचकर भाग निकली और अपने घर पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। सोमवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। फिलहाल शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।