मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
24-Jun-2023 01:27 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. ताजा मामला पटना के पास नौबतपुर का है. जहां अहले सुबह 3:00 से 4:00 बजे के करीब आसपास छत्तीसगढ़ से पटना जा रही यात्री बस अचानक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे से पूरा छतिग्रस्त हो गया.
हादसा नौबतपुर थानाक्षेत्र के विक्रम मोड़ के पास हुआ है. वही घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. और वहां मौजूद लोगों की मदद से घायल यात्रियों को निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. प्राथमिक जांच के बाद उन्हें पटना एम्स रेफर कर दिया गया. इस हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ से पटना चलने वाली यात्री बस प्रत्येक रोज बतपुर इलाके से होते हुए पटना जाती थी. लेकिन शनिवार की सुभ सुबह तेजरफ्तार यात्री बस का संतुलन बिगड़ा और विक्रम मोड़ के पास सड़क किनारे पेड़ से टक्कर हो गई.
घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि थानाक्षेत्र के विक्रम मोड़ के पास शनिवार की सुबह एक यात्री बस का पेड़ से टक्कर हो गई. जिसमें लगभग 18 लोग घयल हुए है. फिलहाल सभी घायलों को पटना एम्स में एडमिट कराया गया है और इलाज चल रहा है. हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई है.