Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
02-Nov-2019 04:30 PM
PATNA : छठ पर्व को यूं ही नहीं लोकआस्था का महापर्व कहा जाता है। यह छठी मैया की माया ही है कि लोग सात समंदर पार से भी छठ पूजा करने अपनी मिट्टी पर चले आते हैं। पटना में हर साल विदेश में रहने वाले व्रती आकर छठ करते हैं ऐसी ही एक व्रती पल्लवी इंग्लैंड से पटना आकर छठ पूजा कर रही हैं।
पल्लवी दुनिया की नामी गिरामी बैंकिंग कंपनी HSBC में अधिकारी हैं लेकिन छठ पुजा के लिए वह पटना आई हैं। पल्लवी चाहती तो इंग्लैंड में भी छठ पूजा कर सकती थीं। इंग्लैंड में रहने वाले बहुत से भारतीय वहां छठ पूजा करते हैं लेकिन वह अपनी मिट्टी से छठी मैया की पूजा अर्चना करना चाहती थीं।
पल्लवी के पिता जहानाबाद जिले के रहने वाले हैं और अपनी बेटी के छठ व्रत करने से पूरा परिवार उत्साहित है।