ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Chhath puja 2024: छठ महापर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, जिला प्रशासन ने कसी कमर; बाहर से आने वालों के लिए पुलिस ने किया ये इंतजाम

03-Nov-2024 03:42 PM

By First Bihar

MOTIHARI/MUNGER: छठ महापर्व को अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में राजधानी पटना के साथ साथ विभिन्न जिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पटना के साथ साथ तमाम जिलों में जिला प्रशासन और पुलिस महकमा छठ की तैयारियों को लेकर पूरे एक्शन में है। छठ को लेकर मोतिहारी पुलिस और मुंगेर जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है।


मोतिहारी में पुलिस ने छठ महापर्व को लेकर बड़ी पहल की है। छठ के मौके पर दूसरे प्रदेशों से अपने घर लौटने वाले लोगों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेवारी मोतिहारी पुलिस ने उठाई है। मोतिहारीं पुलिस वैसे यात्रियों के लिए वाहन उपलब्ध कराएगी जिससे वह अपने गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुचेंगे। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को इसका शुभारंभ किया। एसपी ने मार्गरक्षी वाहन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस के द्वारा तीन बड़ी बसें और कुछ छोटी छोटी गाड़ियां दी गई हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि छठ जैसे त्यौहार के मौके पर बड़ी संख्या में लोग बहार से अपने घर लौटते हैं और जब रात में ट्रेन बस से उतरकर घर जाते वक्त नशा खुरानी का शिकार हो जाते है। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए यह अभियान त्योहार तक चलाया जा रहा है।


उधर, मुंगेर में भी छठ की छटा अभी से देखने को मिल रही है। छठ महाव्रत 5 नवंबर से शुरू हो रहा है लेकिन मुंगेर में छठ को ले अभी से ही गंगा स्नान करने को ले भारी संख्या में छठव्रती और लोग घाट पर पहुंचने लगे हैं। जिन इलाकों में गंगा नहीं है या वहां से गंगा घाट काफी दूर है, ऐसे लोग पहले ही गंगा स्नान करने पहुंच रहे हैं। यहां तक कि नेपाल से छठव्रति मुंगेर गंगा घाट स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं।


सहरसा, जमुई, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा के अलावा भी कई इलाकों से छठव्रती मुंगेर गंगा घाट पहुंचे हैं। छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन दिन रात जुटा हुआ है। घाटों पर तमाम तरह की व्यवस्था की जा रही है ताकि छठव्रति को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। बैरिकेडिंग के साथ साथ सुरक्षा के तमाम उपाय किए जा रहे हैं। छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन काफी चौकस है और गंगा घाटों पर एसडीआरएफ के अलावा स्थानीय गोताखोरों की टीम को भी गंगा में प्रतिनियुक्त किया गया है।

मोतिहारी से सोहराब आलम के साथ मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट..