Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
17-Nov-2023 02:35 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: छठ के मौके पर ट्रेन से सफर करना लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। रेलवे द्वारा बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने के बावजूद यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। भीड़ भी ऐसी की अब तो लोगों की जान पर बन गई है। छठ के मौके पर घर जा रहे एक युवक की ट्रेन में ही मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है की अत्याधिक भीड़ के कारण दम घुटने से युवक की मौत हुई है।
मृतक की पहचान छपरा जिले के जैतपुर गांव निवासी शिवरतन महतो के 35 वर्षीय बेटे दिनेश महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिनेश बंगाल के दुर्गापुर में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था और छठ के मौके पर अपने घर जा रहा था। दिनेश हावड़ा से काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में सवार हुआ था। उसे एकमा स्टेशन पर उतरना था, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी जान चली गई।
जनरल बोगी में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि दिनेश की मौत झारखंड के मधुपुर स्टेशन पर ही हो गई थी। युवक की मौत के बाद उसका शव ट्रेन में पड़ा रहा और सैकड़ों किलोमीटर तक लोग शव के साथ सफर करते रहे। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को उतारा। रेल पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।