मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
08-Nov-2024 08:30 AM
By First Bihar
BEGUSARAI : छठ पर्व के दौरान बेगूसराय और रोहतास में हुए डूबने के विभिन्न हादसों में छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि छह लोगों को डूबने से बचा लिया गया। बेगूसराय में छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को पूजा के दौरान अलग-अलग जगह पर डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई है। रोहतास के तिलौथू थाना क्षेत्र में छठ पूजा महापर्व के दौरान नहाने के क्रम में 4 लोग सोन नदी में डूब गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
जिनमें से एक का शव निकाल लिए गए हैं, जबकि एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया है. अन्य 2 लोगों की तलाश स्थानीय गोताखोरों के जरिए की जा रही है। तिलौथू थाना क्षेत्र के पथरा निवासी पिंटू यादव-35 वर्ष, सुखाडी यादव- पिता-वीरेंद्र यादव, बबलु कुमार 12 वर्ष और विकास यादव- पिता- विजय यादव, सोन नदी में डूब गए।
सबसे पहले विकास यादव को घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया और पीएचसी भेजा गया. विकास की स्थिति अब ठीक है और उसे बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर हॉस्पिटल भेजा गया है. इसके बाद पिंटू यादव को निकाला गया, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। पीएचसी के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पिंटू के भाई सुखाडी यादव और पुत्र बबलु कुमार की खोज अभी जारी है. इस हादसे ने वीरेंद्र यादव के परिवार को उजाड़ दिया है, क्योंकि उनके दो बेटे और एक पोता सब खत्म हो चुके हैं। वहीं दूसरी घटना दिनारा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी रामजी सिंह के पुत्र आयुष कुमार (18 वर्ष) और दिनारा थाना क्षेत्र के तुर्की गांव के स्वर्गीय राकेश सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार (22 वर्ष) भी नहाने के क्रम में डूब गए।
उधर, पहली घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मलमल्ला तालाब की है, हालांकि डूबने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद डूबे युवक को बरामद कर इलाज के लिए खोदावंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा खैय पुल के समीप की है. जहां कि स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से जीतन सहनी के पुत्र मिथुन कुमार (11) की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के काफी प्रयास से शव बाहर निकाला गया। तीसरी घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत-दो में हुई है। वहां की संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चले जाने से डूब गया. फिलहाल ग्रामीणों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।