अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Nov-2020 08:08 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू को नुकसान पहुंचाने वाले चिराग पासवान छठ के बाद धन्यवाद यात्रा पर निकलेंगे. इस यात्रा के दौरान वे बिहार के सभी जिलों में जाएंगे.
आभार करेंगे प्रकट
इसको लेकर चिराग ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बिहार के लोगों ने उनकी पार्टी एलजेपी के उम्मीदवारों को पूरा प्यार, स्नेह और आशीर्वाद दिया है. बिहार की जनता ने बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट संकल्प का सभी ने समर्थन किया है. इसलिए वह बिहारवासियों का आभार प्रकट करने के लिए यात्रा पर निकलेंगे.
25 लाख मिला वोट
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी को 25 लाख वोट मिला है. वह भी ऐसे हाल में जब पार्टी अकेले बिहार में चुनाव लड़ रही थी. धन्यवाद यात्रा के दौरान चिराग पासवान अपने प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे और हार की समीक्षा भी करेंगे.
42 सीटों पर पहुंचाया नुकसान
चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का काफी नुकसान पहुंचाया है. एलजेपी ने जेडीयू के 36, वीआईपी के 4, हम और बीजेपी को एक-एक सीट पर नुकसान पहुंचाया. जिसके कारण एनडीए को भारी नुकसान हुआ है. यही कारण है कि जेडीयू को सीटें कम आई है. जेडीयू 43 सीटों पर ही सिमट गई.
खुद अपने भाई को भी जीता नहीं पाए
चिराग पासवान भले ही अपने कई सीटों पर जेडीयू को हरा दिया हो, लेकिन वह खुद अपने भाई को रोसड़ा से चुनाव जीता नहीं पाए. वह बुरी तरह से हार गए. किसी तरह से मटिहानी से एक एलजेपी के उम्मीदवार अपने दम पर चुनाव जीते. जिससे एलजेपी का बिहार में किसी तरह से खाता खुला है. लेकिन यह बात साबित हो गया है कि एलजेपी बिहार में वोट कटवा बनी रही और चिराग पासवान का सीएम बनने का सपना टूट गया.