पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर Instagram पर लाइव आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को लिखा 'I Miss You', पापा से कहा 'माफ करना'… राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट Bihar News: CO की हड़ताल,...राजस्व न्यायालयों में केस का अंबार, कैसे हो निबटारा..इसके लिए राजस्व विभाग ने जारी किए 7 तरह के गाइडलाइन, जानें.... क्यों नहीं डाला वोट? कांग्रेस MLA मनोज विश्वास ने राजेश राम को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए... LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस
07-Nov-2024 01:16 PM
By First Bihar
KHAGARIYA : बिहार में छठ घाट बनाने के दौरान एक युवक नदी में फिसल गया और तब से वो लापता है। यह घटना खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत अंतर्गत बरियाही घाट का बताया जा रहा है। यहां गुरुवार की सुबह छठ घाट बनाने के दौरान एक युवक लापता हो गया। लापता युवक बंगलिया गांव निवासी गजेन्द्र सिंह का 22 वर्षीय पुत्र विजय कुमार बताया जा रहा है।
वहीं, घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि गांव के अन्य युवकों के साथ साथ घाट बनाने कोसी नदी के बरियाही घाट गया हुआ था। नदी के गहरे पानी में फिसल जाने के कारण वह लापता हो गया। घटना के बाद आसपास से लोगों की भीड़ जुट गई। वही सूचना पर पहुंचे परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद छोटी नाव के सहारे स्थानीय गोताखोरों ने लापता युवक की खोजबीन शुरू कर दी।
इधर मानसी थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय ने बताया कि लापता युवक की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है। खोजबीन जारी है। आज घाट पर लोगों की भीड़ भी उमड़ने वाली है। इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है। हरेक तरह से जांच किया जा रहा है। फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।