ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Chhapra Crime News: ईंट-भट्ठा संचालक की बेरहमी से हत्या, बगीचे में मिला खून...

Chhapra Crime News: ईंट-भट्ठा संचालक की बेरहमी से हत्या, बगीचे में मिला खून से सना शव

14-Oct-2024 04:55 PM

By First Bihar

CHHAPRA: छपरा में पिछले दो दिनों से लापता ईंट भट्ठा संचालक का शव उसके घर के पास स्थित बगीचा से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर जख्म के गंभीर निशान मिले हैं, जिससे पीट-पीटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना एकमा थाना क्षेत्र की है।


मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव निवासी 75 वर्षीय काशीनाथ सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि काशीनाथ सिंह पिछले दो दिन से अपने घर ले लापता था। परिजन उन्हें संभावित जगहों पर तलाश कर रहे थे। इसी बीच गांव के लोगों ने उनके घर के पास स्थित बगीचा में उनका शव देखा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।


घटनास्थल पर चारों तरफ खून फैला हुआ था। परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने उनकी हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया है। मृतक का गांव के ही कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। परिजनों ने आशंका जताई है कि जिन लोगों के साथ मृतक की दुश्मनी थी उन लोगों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।


उधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लेने का दावा किया है।