ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / छपरा शराब कांड के बाद बिहार सरकार का नया आदेश, तस्करों की तरह...

छपरा शराब कांड के बाद बिहार सरकार का नया आदेश, तस्करों की तरह ही होम्योपैथ डॉक्टर्स की होगी निगरानी

29-Dec-2022 09:49 AM

SARAN : छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बिहार सरकार की भारी फ़ज़ीहत हुई है। इसको लेकर अब सरकार अलर्ट मोड पर है। छपरा कांड में होम्योपैथिक दवा के कारनामे सामने आने के बाद सरकार ने एक आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक़ अब राज्य के सभी होम्योपैथिक डॉक्टरों पर निगरानी रखी जाएगी। ये निगरानी भी ठीक उसी तरह होगी जैसे शराब तस्करों पर रखी जाती है। 



इस आदेश के जारी होते ही अब होम्योपैथिक डॉक्टर्स का गुस्सा फुट उठा है। उनका कहना है कि हमें बदनाम करने की कोशिश की जाएगी तो हम इलाज कैसे करेंगे। उनका कहना है कि इस तरह के कोई भी नियम लागू करने से पहले सरकार को एक बार होम्योपैथ के डॉक्टरों के साथ मिलकर राय विचार करना चाहिए। 



बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने राज्य के सभी डीएम और उत्पाद विभाग के अफसरों के साथ अन्य जिम्मेदार अफसरों को आदेश दिया है। आपको बता दें, बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद ज़हरीली शराब से 78 लोगों की मौत हो जाना सरकार के लिए गंभीरता का विषय है। इसको देखते हुए सरकार ने आदेश दिया है कि शराब तस्करों की तरह की अब होम्योपैथिक डॉक्टर्स पर भी नज़र रखा जाए।