ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

छपरा में ताबड़तोड़ गोलीबारी, कई लोग जख्मी, लाइव वीडियो में देखें सरेआम फायरिंग करते बाहुबलियों की दादागिरी

19-Oct-2019 06:38 PM

CHHAPRA : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है छपरा से जहां बाहुबलियों ने सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैली है. हालांकि इस बड़ी वारदात में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. लेकिन मारपीट में कई लोगों जख्मी बताये जा रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सारण जिले के नया गांव थाना इलाके की है. जहां शीतलपुर पावर ग्रिड के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. मिली जानकारी के मुताबिक कई राउंड फायरिंग की गई है. हालांकि किसी को भी गोली लगने की सूचना अबतक नहीं है. लेकिन मारपीट की घटना में कई लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस इलाके में फायरिंग की गई थी. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया की जमीन विवाद में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.