ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, कमरे में पकड़े गए दोनों, रचानी पड़ी शादी

16-Jan-2021 08:51 PM

CHHAPRA :  सारण जिले के छपरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसके कारण दोनों को शादी रचानी पड़ी. दोनों कई दिनों से रिलेशनशिप में थे. हालांकि लड़के के घर वाले दहेज़ के लालच में इस शादी के खिलाफ थे. 


घटना छपरा जिले के दरियारपुर की है, जहां आधी रात अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को ग्रामीणों ने धर दबोचा. उसके बाद गांव के ही एक मंदिर में घरवालों ने दोनों की शादी करा दी. इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि दहेज़ लेने के लालच में लड़के के घरवाले उसकी प्रेमिका से शादी नहीं करा रहे थे. इसी कारण दोनों छुप-छुपकर ही मिलते थे.


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जब सत्येंद्र प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो लड़कीवालों को इसकी भनक लग गई. जैसे ही वह प्रेमिका के कमरे में घुसा लड़की के पिता ने उसे घर के अंदर बंद कर दिया और गांववालों को बुलाकर ले आए. मुखिया और सरपंच के सामने दोनों की पूरे विधि-विधान से एक मंदिर में शादी करवा दी गई. 


जानकारी मिली है कि दरियापुर प्रखंड के केवटिया का रहने वाला एक लड़का गांव की ही एक लड़की से मोहब्बत करता था. दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में थे. प्रेमिका ने सत्येंद्र को शादी के लिए कहा था लेकिन वह घरवालों के कारण हामी नहीं भर रहा था. सत्येंद्र के घरवाले दहेज चाहते थे इसलिए वह इस विवाह के लिए राजी नहीं थे.