ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / छपरा : फेसबुक पर गाली-गलौज करना युवक को पड़ गया भारी, बदमाशों ने...

छपरा : फेसबुक पर गाली-गलौज करना युवक को पड़ गया भारी, बदमाशों ने किया मर्डर, भाई को भी चाकू से गोदा

06-Nov-2019 05:19 PM

CHHAPRA : सोशल मीडिया पर छिड़ी मामूली से विवाद को लेकर एक युवक की मर्डर की खबर सामने आई है. वारदात छपरा जिले की है. जहां फेसबुक पर गाली-गलौज करना युवक को भारी पड़ गया. फेक अकाउंट बनाकर गाली देने से नाराज बदमाशों ने एक फेसबुक यूजर का मर्डर कर दिया. अपराधियों ने बीचबचाव करने गए उसके भाई को भी चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात छपरा जिले के अवतार नगर थाना इलाके की है. जहां सिंगाही गांव में एक युवक का बदमाशों ने मर्डर कर दिया. मृतक की पहचान सुधीर कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक सुधीर ने फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट बनाया था और दूसरे युवक पर कमेंट कर रहा था. जिसे लेकर दोनों युवकों में रंजिश हो गई और रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. बदमाशों ने सुधीर की हत्या कर दी. सुधीर को बचाने पहुंचे उसके भाई पर भी बदमाशों ने जानलेवा हमला बोला. उन्होंने उसके भाई को भी चाकू से गोदकर जख्मी कर दिया. 


घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने छपरा-पटना मार्ग को सिंहही गांव के पास जाम कर दिया. करीब 3 घंटे तक रोड जाम रही. मिली जानकारी के मुताबिक सिंगाही गांव में तीन दिवसीय नाटक का मंचन हुआ था. जिसमें बाल विवाह और दहेज प्रथा पर नाटक प्रस्तुत किए जा रहे थे. इसी दौरान डुमरी मुकुंद राय के टोला निवासी वीर बहादुर राय के पुत्र सुधीर कुमार और संतोष कुमार भी नाटक देखने के लिए पहुंचे थे. नाटक देखने के दौरान एक मामूली विवाद में कुछ युवकों ने मिलकर गांव के ही एक युवक को चाकू गोदकर हत्या कर दी. बदमाशों की पहचान डुमरी मुकुंद राय के टोला के रहने वाले राहुल कुमार और विशाल कुमार के रूप में की गई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. 


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि 3 दिन पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था. इसी को लेकर दोनों के बीच गुटबाजी चल रही थी. नाटक देखने के लिए दोनों ही पहुंचे थे जहां बात-बात पर विवाद हुआ और बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.