ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Home / news / ‘हार की बौखलाहट में कुछ लोग इस तरह का काम कर रहे हैं’...

‘हार की बौखलाहट में कुछ लोग इस तरह का काम कर रहे हैं’ : छपरा में चुनावी हिंसा पर बोले तेजस्वी यादव

21-May-2024 12:15 PM

By First Bihar

PATNA : छपरा में वोटिंग के बाद हुई चुनावी हिंसा को लेकर सियासत शुरू हो गई है। आरजेडी नेता ने इस घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेवार बताया है और कहा है कि हार की बौखलाहट में कुछ लोग इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


तेजस्वी ने कहा कि चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। प्रशासन के लोगों से मेरी बात हुई है। दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है और दो लोग फरार हैं। प्रशासन के लोगों ने मुझे आस्वस्त किया है कि शाम तक फरार दो लोगों को भी पकड़ लिया जाएगा। कुछ लोग हैं, जो हार की बौखलाहट में इस तरह का काम करते हैं। चुनाव में ऐसी चीजों की कोई जगह नहीं है।  प्रशासन के लोगों को इसे देखना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि जनता कर रही है इंसाफ, बीजेपी साफ।


तेजस्वी ने कहा है कि चुनावी हिंसा में तीन लोगों को गोली लगने की बात सामने आ रही है। दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक शख्स का इलाज चल रहा है। हम लोग तो चाहते हैं कि अच्छे माहौल में चुनाव हो लेकिन पिछले दिनों मुंगेर में भी हमारे प्रत्याशी की गाड़ियों को तोड़ा गया। मुंगेर में क्या हुआ, सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं। कभी-कभी हार की बौखलाटल में इस तरह के काम को अंजाम दिया जाता है।


उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी साफ हो रही है। क्योंकि एक भी एजेंडे पर उन्होंने काम नहीं किया। नौकरी, रोजगार या बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात तो दूर, यहां न कारखाने लगे और न ही निवेश ही आया। ऐसे में बिहार के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे पर तेजस्वी ने कहा कि उनके पास और कोई काम नहीं है। सिर्फ लालू प्रसाद और तेजस्वी को गाली देने वह बिहार आते हैं।