BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
20-Jun-2023 12:03 PM
By First Bihar
CHHAPRA: खबर बिहार के छपरा से है जहां अपराधियों ने BJP नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है. अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी. जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई. घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया.
घटना सारण जिले में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई का है. बताया जा रहा है कि देर रात अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे. और अपराधियों ने बनियापुर उत्तरी मंडल बीजेपी के उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर की गोली मार दी. घटना आज अल सुबह करीब 3:00 बजे की बताई गई है.
बताया जाता है कि मनोज कुमार ठाकुर गर्मी के कारण घर के बाहर बरामदे में सोए हुए था. जहां अपराधियों ने सोए अवस्था में ही उसके सिर में गोली मार दी. इस घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची सहाजितपुर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा.
जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. हालांकि परिजन इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज करते रहे. वहीं गांव में भूमि विवाद को लेकर हत्या किए जाने की बात बताई जा रही है. लेकिन फिलहाल प्रियम खामोश है. समाचार परिषद तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही थी.
इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया है.