बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
02-Feb-2020 10:40 AM
CHHAPRA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. सूबे में लॉ एंड आर्डर की स्थिति ख़राब है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है छपरा से जहां अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोली मार दी. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस वारदात की तफ्तीश में जुटी हुई है.
वारदात छपरा जिले के दरियापुर थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को अपना निशाना बनाते हुए उसे गोली मार दी है. गोली लगने के कारण व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अस्पताल में प्राथमिक इलाज एक बाद डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. बिजनेसमैन की हालत नाजुक बताई जा रही है. वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दरियापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई में जुट गई है.