सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?
09-Nov-2020 09:38 PM
CHHAPRA : इस वक्त एक बड़ी खबर छपरा जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बेख़ौफ़ बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात छपरा जिले के नगर थाना इलाके की है, जहां छोटा तेलपा में अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. गोलीबारी की इस घटना में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों जख्मियों की पहचान तेलपा निवासी स्वर्गीय कपिल राय का पुत्र मुकेश राय और इंद्र देव राय का पुत्र नागेंद्र राय के रूप में की गई है.
इस घटना की जानकारी देते हुए डॉ हर्षित राज ने बताया कि युवक की स्थिति नाजुक है, जिसको देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सभी लोग अपने जमीन के मापी कर बाउंड्री करा रहे थे तभी विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई, जिसके बाद कुछ युवकों द्वारा घर में घुसकर गोली से वार कर घायल कर दिया गया.
घायल का कहना है कि सभी जमीनी विवाद को लेकर कई बार झड़प हो चुकी है, जिसको देखते हुए मामला कोर्ट में भी दाखिल है. मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.