अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Feb-2023 07:24 PM
By First Bihar
PATNA: भूमिहार समाज के बड़े नेता विवेक शर्मा ने साफ कर दिया कि बिहार का भूमिहार समाज आरजेडी के खिलाफ है। विवेक शर्मा ने छपरा हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई, पीड़ित परिवार से मिलता तो दूर न तो सीएम ने ही अपनी संवेदना जताई और ना ही तेजस्वी यादव का ही कोई बयान आया।
छपरा के मुबारकपुर में हुई घटना को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में जब जब आरजेडी की सरकार बनी है जंगलराज वापस आया है। बिहार में इस बार जो जंगलराज वापस आया है उसका स्वरूप अलग है, जो बिहार और बिहारियों की बर्बादी का सबब बनेगा। छपरा की घटना मॉब लिंचिंग की घटना है और सोची समझी साजिश के तहत राजपूत समाज के युवक को टारगेट किया गया है। पूरे बिहार में दहशत फैलाने के लिए यह हत्या की गई है। दुर्भाग्य है कि इसपर न तो मुख्यमंत्री का कोई बयान आया और ना ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ही कुछ कहा।
विवेख शर्मा ने कहा कि बिहार में अब तालिबान तरह लोगों की पीट-पीटकर हत्याएं हो रही हैं लेकिन किसी को इससे मतलब नहीं है। मुख्यमंत्री समाधान यात्रा पर निकले हैं और नौटंकी कर रहे हैं। वहीं बिहार के डिप्टी सीएम उस परिवार से मिलना तो दूर अपनी संवेदना तक नहीं जताई। उन्होंने बिहार के युवाओं से अपील की है कि उन्हें एक बार फिर जाति के बंधन को तोड़कर बिहार के विकास के लिए आगे आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आरजेडी का काम ही रहा है लोगों में आतंक और डर फैलाना। दिनभर लोग मेहनत कर कुछ पैसे कमाते हैं और राजद के गुंडे आकर उसे वापस ले लेते हैं।
उन्होंने आरजेडी के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज अगर कोई जब पटना में मकान बनाने जाता है तो मकान बनने से पहले राजद के गुंडे वहां पहुंच जाते हैं और हफ्ता मांगेंगे। राजद के 15 फीसदी कार्यकर्ताओं का केवल एक ही काम है वसूली, हत्या और फिरौती वसूलना। खुलेआम यादव गैंग लोगों से रंगदारी की मांग कर रहे हैं। बिहार के लोगों के एक बार फिर से जंगलराज की याद आने लगी है। भूमिहार समाज कभी भी आरजेडी के साथ नहीं रहा है और ना ही आगे आरजेडी के साथ जाएगा।