ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, ASI जख्मी, तीन गिरफ्तार

18-Jan-2021 09:57 AM

MADHUBANI : मधुबनी जिले के मधवापुर पेट्रोल पंप के पीछे मुहल्ले में शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे  से हमला कर दिया. इस घटना में छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे थाने के एएसआई लालबाबू पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी एएसआई का इलाज सीएचसी मधवापुर में चल रहा है. एएसआई के दाएं हाथ की अंगुली फट गई है और दाहिने पैर में काफी चोट लगी है.


इस घटना की सूचना पर काफी संख्या में पहुंची पुलिस ने दो महिला समेत तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है. दो हमलावर भागने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार मधवापुर पेट्रोल पंप के पीछे वाले मुहल्ला निवासी विवेक राम के साथ शराब के नशे में राजाराम राम, रंजीत राम, शांति देवी, अंजू देवी एवं रीता देवी गालीगलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए. इतना ही नहीं, विवेक राम की पत्नी के साथ लोगों ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट भी की. इस मामले में विवेक राम ने मधवापुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें आरोपितों के द्वारा शराब के धंधे में संलिप्त रहने की बात बताई. 


सूचना पर शराब की छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर लाठी-डंडा के साथ विरोध करते हुए हमला कर दिया गया. इस घटना में लाठी के प्रहार से एएसआई लालबाबू पासवान को चोट आई है. हमलावरों के उग्र तेवर को देखते हुए पुलिस जान बचाने के लिए वहां से भागी.एएसआई लालबाबू पासवान ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष को मोबाइल से देते हुए सीएचसी मधवापुर में इलाज के लिए भर्ती हो गए. 


घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में काफी संख्या में पहुंची पुलिस ने मौके से राजाराम राम, शांति देवी और अंजू देवी को गिरफ्तार किया. दो हमलावर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए. हालांकि, आरोपितों के घर से शराब बरामद नहीं हुआ है. मामले में पुलिस ने एएसआई लालबाबू पासवान के लिखित आवेदन पर थाने में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें राजाराम राम, शांति देवी, अंजू देवी, रंजीत राम, रीता देवी को आरोपित किया है.