ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / छपास रोग से ग्रसित हैं सुशील मोदी, ललन सिंह बोले- SC का आदेश...

छपास रोग से ग्रसित हैं सुशील मोदी, ललन सिंह बोले- SC का आदेश पढ़ने के बाद लगाएं आरोप

30-Nov-2022 07:19 PM

PATNA: बिहार में अति पिछड़ा आयोग के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट ने अति पिछड़ा आयोग के डेडिकेटेड कमीशन पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी लगातार यह मांग करती रही कि नए आयोग का गठन किया जाए लेकिन नीतीश कुमार अपनी जिद पर अड़े रहे। सुशील मोदी के इस बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पलटवार किया है। ललन सिंह ने कहा है कि सुशील मोदी छपास रोग से बुरी तरह से ग्रसित हैं। उन्होंने सुशील मोदी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ठीक ढंग से पढ़ने की नसीहत दी है।


ललन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि,’ सुशील जी, आप छपास रोग से बुरी तरह ग्रसित हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं पढ़ते हैं। आदेश का कंडिका 4 पढ़ लें। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अति पिछड़े वर्ग के आयोग के गठन पर रोक नहीं लगाई है बल्कि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के समर्पित आयोग के गठन पर रोक लगाई है।


बता दें कि बिहार में निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश सरकार को घेरा है। सुशील मोदी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने अतिपिछड़ा आयोग के डेडिकेटेड कमीशन पर रोक लगा दी है। सुशील मोदी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ट्रिपल टेस्ट के लिए आयोग बनाया जाना था लेकिन नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा आयोग को ही डेडिकेटेड कमीशन अधिसूचित कर दिया। उन्होंने यह भी कहा था कि बीजेपी लगातार यह मांग करती रही कि नए आयोग का गठन किया जाए लेकिन नीतीश कुमार अपनी जिद पर अड़े रहे।