ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

छेड़खानी से तंग आकर शादीशुदा महिला ने उठा लिया बड़ा कदम, मनचले का काट डाला प्राइवेट पार्ट

14-Jul-2024 05:49 PM

By First Bihar

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में हैरान कर देने वाला मामला डुमरा थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक मनचले युवक की करतूत से परेशान महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। इस घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते पूरे गांव के लोगों को इसकी जानकारी हो गयी। इस घटना का पता चलने के बाद लोग भी हैरान हैं।


यह पूरा मामला बड़हरवा गांव का है जहां छेड़खानी से तंग आकर एक महिला इतना बड़ा कदम उठा लिया। युवक को अकेले बुलाया और धारदार चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिससे युवक लहुलुहान हो गया वह किसी तरह प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचा जहां उसका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर ने युवक का सफल ऑपरेशन किया अब वो खतरे से बाहर है। इस घटना की खबर परिजनों ने पुलिस को नहीं दी। 


ग्रामीणों ने बताया कि जिस युवक का प्राइवेट पार्ट शादीशुदा महिला ने काटा है वो उस महिला को काफी तंग कर रहा था। उसकी हरकतों से महिला काफी परेशान थी। समझाने के बावजूद उसकी गंदी नजर महिला पर थी। शनिवार को उसे झांसा देकर महिला ने बुलाया और फिर चाकू से उसके गुप्तांग पर हमला कर काट दिया।


 घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची डुमरा थाने की पुलिस ने युवक के परिजनों से पूछताछ की। इस संबंध में युवक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। पुलिस परिजनों के आवेदन का इंतजार कर रही है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन शुरू करेगी। फिलहाल इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे गांव में इसी घटना की चर्चा हो रही है। महिला द्वारा युवक का प्राइवेट पार्ट काटे जाने की घटना से इलाके के लोग भी हैरान है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।