ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / चेन्नई टेस्ट मैच में हार के बाद कप्तान विराट कोहली पर भड़के फैंस,...

चेन्नई टेस्ट मैच में हार के बाद कप्तान विराट कोहली पर भड़के फैंस, रहाणे को कप्तान बनाने की मांग

10-Feb-2021 03:02 PM

DESK :  विराट कोहली से फैंस बेहद नाराज हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चेन्नई टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को हरा दिया जिसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फैंस के निशाने पर हैं. इस हार के बाद फैंस उनकी कप्तानी को लेकर भी लगातार ट्विटर पर सवाल खड़े कर रहे हैं और उनको कप्तान के पद से हटाने का सुझाव भी दे दिया हैं. कई क्रिकेट फैंस का कहना है कि अजिंक्य रहाणे टेस्ट मैच में भारत के बेहतर कप्तान हैं और आगे के मुकाबलों के लिए उन्हें कप्तान बनाया जाना चाहिए.


इतना ही नहीं क्रिकेट के एक फैन ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे का हवाला देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, "रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर केवल नेट बॉलरों और टी-20 के बल्लेबाजों की बदौलत धूल चटा दी. कोहली अपने प्रमुख गेंदबाजों के साथ भी इंग्लैंड को हारने में कामयाब नहीं हो सके." इसके अलावा कई यूजर्स ने तो विराट कोहली को बहुत कमजोर कप्तान बता दिया है. रहाणे को बेहतर कप्तान बताते हुए लिखा एक यूजर्स ने लिखा ,"अगर कोहली टीम इंडिया के कप्तान है तो इंग्लैंड के पास इस सीरीज को जीतने का भरपूर मौका है. अगर रहाणे कप्तान होते तो इंग्लैंड के लिए हालात और मुश्किल होते."


आपको बता दें कि भारतीय टीम को इंग्लैंड की ओर से करारी शिकस्त मिली. चेन्नई में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों के बड़े अंतर से हराया. जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 मैचों की इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली. इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में कप्तान जो रूट के दोहरे शतक की मदद से 578 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 337  रन ही बना सकी. भारत ने इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रन पर समेत दी और उसे  420 रन का बड़ा टारगेट मिला लेकिन टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में 192 रन पर ही सिमट गई.